Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

घर में मिस्त्री से काम करवाने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान! दो मिस्त्री ने मां को मार डाला, बेटी को किया घायल, हत्या का तरीका जानकर कांप जाएंगे

Anjali Tyagi
24 Sept 2025 2:17 PM IST
घर में मिस्त्री से काम करवाने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान! दो मिस्त्री ने मां को मार डाला, बेटी को किया घायल, हत्या का तरीका जानकर कांप जाएंगे
x
आरोपियों ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे, इसके बाद कंक्रीट मसाला मुंह में भरा। फिर सिर पर हथौड़े से प्रहार किया।

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। दरअसल दिनदहाड़े महिला और बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट और हत्याकांड को अंजाम दिया गया। लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या करने वाले टाइल्स मिस्त्री और उसके दामाद ने वारदात से पहले हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। आरोपियों ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे, इसके बाद कंक्रीट मसाला मुंह में भरा। फिर सिर पर हथौड़े से प्रहार किया। बता दें कि दोनों आरोपी महिला के घर में टायल्स लगाने का काम रहे थे।

क्या था पूरा मामला

बता दें कि मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर में सोमवार घर में घुसे दो बदमाशों ने सुनीता श्रीवास्तव (50) और उनकी बेटी कोमल (26) के हाथ-पैर बांध दिए। घर से लाखों की नकदी व जेवरात लूटने के बाद रस्सी से गला कसकर सुनीता की हत्या कर दी। इस दौरान कोमल ने किसी तरह अपने हाथ पैर खोले और पड़ोसी सीमा चतुर्वेदी की छत पर कूद गई और जीने का दरवाजा खटखटाया। सीमा की बेटी मेघा ने दरवाजा खोला तो उसने वारदात की जानकारी दी। इस बीच बदमाश भाग गए। पड़ोसियों ने जाकर देखा तो सुनीता कमरे में बेसुध पड़ी थी। मोहल्ले के लोग मां-बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।

हैवानियत की सारी हदें की पार

बता दें कि महिला सुनीता श्रीवास्तव के हाथ-पैर रस्सी ये बांधने के बाद उनके मुंह में सीमेंट-कंक्रीट का मसाला भर दिया। इसके बाद हथौड़े से सिर पर प्रहार कर निर्ममता से हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि सुनीता के सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया। उनके शरीर पर 12 चोटों के निशान भी मिले हैं।

नए घर में शिफ्ट होने का बना रहे थे प्लान

जानकारी के मुताबिक पांच साल पहले पिता अर्जुन श्रीवास्तव की हादसे में मौत के बाद मां ही उनका एकमात्र सहारा थीं। दीपावली पर नए घर में शिफ्ट होने की योजना थी। बाद में किसी तरह उनके रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला।

पांच टीम कर रही आरोपियों की तलाश

बता दें कि डीआईजी के आदेश पर एसपी विनोद कुमार ने हत्या व लूट के आरोपी जसवंत सिंह उर्फ पंकज चौहान व उसके दामाद सूरज कश्यप पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीआईजी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दामाद-ससुर हैं दोनों आरोपी

दोनों हत्यारोपी जसवंत सिंह उर्फ पंकज चौहान व सूरज कश्यप आपस में ससुर-दामाद हैं। जसवंत सिंह मूलरूप से बलरामपुर जिले के तुलसीपुर का रहने वाला है, जबकि उसका दामाद सूरज कश्यप उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम पखरापुर का रहने वाला है। जसवंत पांच साल पहले उसकी जान पहचान सूरज से हुई थी। जिसके बाद में सूरज ने जसवंत की बेटी से प्रेम विवाह कर लिया था।

आरोपियों के पास कोई स्थायी मोबाइल नंबर

एसपी ने बताया कि दोनों के पास कोई स्थायी मोबाइल नंबर भी नहीं है। अक्सर वह नंबर बदलते रहते हैं। जिन लोगों के यहां काम कर चुके हैं, उन लोगों ने बताया कि दोनों व्हाट्सएप कॉल से बात अधिक करते थे।

Next Story