Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ब्यूटी पार्लर में महिलाएं खेल रही थीं जुआ! पहुंच गई पुलिस, फिर आगे जो हुआ वह तो...

Aryan
2 Feb 2026 3:00 PM IST
ब्यूटी पार्लर में महिलाएं खेल रही थीं जुआ! पहुंच गई पुलिस, फिर आगे जो हुआ वह तो...
x
पुलिस के पहुंचने से पहले अंदर से बहुत आवाजें आ रही थीं। लेकिन जैसे ही पुलिस टीम ने दरवाजा खुलवाया अंदर का नजारा देखकर सभी अधिकारी हैरान रह गए

भोपाल। मध्य प्रदेश में भोपाल के बैरागढ़ इलाके में पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में रेड मारी। पुलिस को देखते ही महिलाओं के बीच दहशत फैल गई। दरअसल वहां जुआ खेला जा रहा था। इस कड़ी में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस अवैध गतिविधि में कोई पुरुष शामिल नहीं था, बल्कि केवल महिलाओं के जरिए पार्लर के अंदर ये खेल चल रहा था। बता दें कि यह मामला संत हिरदाराम नगर स्थित महक ब्यूटी पार्लर का है।

पुलिस को मिली थी जानकारी

पुलिस को जानकारी मिली थी कि पार्लर के भीतर पैसों का दांव लगाकर ताश के जरिए जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद बैरागढ़ थाना पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंदर से बहुत आवाजें आ रही थीं। लेकिन जैसे ही पुलिस टीम ने दरवाजा खुलवाया अंदर का नजारा देखकर सभी अधिकारी हैरान रह गए।

महिलाएं हार-जीत का खेल खेलती थी

दरअसल पार्लर के अंदर कई महिलाएं ताश के पत्तों के साथ हार-जीत का खेल रही थीं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिलाओं के पास से 18 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें दांव पर लगाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्टाफ द्वारा कार्रवाई की गई है। जुआ खेलने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि पहले भी ये लोग जुआ खेलते थे या नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से संत नगर बैरागढ़ में हड़कंप मच गया। दूसरी ओर कई लोग पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ करते हुए भी दिखे।


Next Story