Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राज्यसभा में सदस्यों को विदाई देते हुए खरगे ने कहा- राजनीति में रहने वाले लोग कभी रिटायर्ड भी नहीं होते...

Anjali Tyagi
18 March 2026 12:03 PM IST
राज्यसभा में सदस्यों को विदाई देते हुए खरगे ने कहा- राजनीति में रहने वाले लोग कभी रिटायर्ड भी नहीं होते...
x

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा में आज अप्रैल से जुलाई के बीच कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई के मौके पर अपने भाषण में पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें कि पीएम मोदी के वक्तव्य के बाद खरगे ने भी राज्यसभा में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि कहने को बहुत कुछ है, लेकिन शुरुआत कहां से करें, ये समझना मुश्किल है।

राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कहां से शुरू करें, यह समझ नहीं आता। आपके विदाई के जिक्र से ही दिल भर आता है। राजनीति में रहने वाले लोग कभी रिटायर्ड भी नहीं होते, टायर्ड भी नहीं होते। हर आदमी संपूर्ण ज्ञानी नहीं होता। मुझे 54 साल के संसदीय जीवन के बाद भी सीखने की जरूरत पड़ती है। सदन में बहुत से खट्टे-मीठे अनुभव रहे हैं। जो लोग विदा ले रहे हैं, उनमें से बहुत से लोग फिर से सदन में आएंगे। सदन को और बेहतर बनाने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। देवगौड़ा जी हैं, प्रधानमंत्री भी रहे। उनके साथ काम भी किया है। जानें क्या हुआ उनको, प्रेम हमारे साथ किया और शादी मोदी साहब के साथ। अठावले साहब हैं, उनकी कविता भी सिर्फ मोदी साहब पर आती है। हमारे मुखर साथी शक्ति सिंह गोहिल और नीरज डांगी की बात करते हुए भावुक होता हूं। ज्वलंत मुद्दों पर पूरी तैयारी के साथ अपनी बात रखी। फूलोदेवी नेताम कमजोर तबके की बातों को सदन में आगे भी मजबूती से रखेंगी। सदन को अच्छा व्यवहार और सभ्यता के साथ काम करने वाले सभापति मिलें। हम जितना मिलकर काम करेंगे, उतना अच्छा है। जितना ही दूरी रखेंगे, उतनी मिसअंडरस्टैंडिंग होगी। इन भूमिकाओं में किसी तरह का अवरोध संसदीय व्यवस्था को कमजोर करेगा।

प्रधानमंत्री जी ने हमेशा पढ़ने के लिए, जानने के लिए प्रेरणा दी- हरिवंश

डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने कहा कि सबसे पहले जो आठ सदस्य रिटायर हो रहे हैं, उनमें मैं भी हूं। सभापति जी आपने, प्रधानमंत्री जी ने उनके लिए जो शब्द कहे, उनसे खुद को जोड़ता हूं। मेरे सार्वजनिक जीवन के जो भी मार्गदर्शक रहे, उनके प्रति आभार। नीतीश जी ने सार्वजनिक जीवन में लाए, उनके प्रति आभार। पहले टर्म में उपसभापति बना, इसके लिए आभार। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा पढ़ने के लिए, जानने के लिए प्रेरणा दी, उसके लिए आभार। एनडीए के सभी दलों का आभार। उपसभापति बनने के बाद एक-एक दल के एक-एक सदस्य का सहयोग मिला। उसके लिए भी आभार. इस सदन के एक-एक सदस्यों के प्रति आभार।

Next Story