Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Anjali Tyagi
7 March 2026 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ
x

मेष राशि- आज का दिन नई उमंग लेकर आएगा। जिससे आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी। उत्सव के कारण कार्यक्षेत्र में शांति रहेगी। इवेंट मैनेजमेंट, केटरिंग और रंगों के व्यापारियों के लिए रिकॉर्ड बिक्री का योग है। पार्टनर के साथ अनबन खत्म करने का सही समय है। सेहत अच्छी रहेगी, बस केमिकल वाले रंगों से बचें।

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप किसी पुराने काम को छोड़कर नई शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स की नींव रखी जा सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के लिए खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। काम में देरी या बाधा आने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। शांत रहने का प्रयास करें।

कर्क राशि- आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ और परिश्रम वाला रहेगा। अभी यथास्थिति बनाए रखना ही बेहतर है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। बजट का ध्यान रखें। किसी दुखद समाचार के कारण मन उदास रह सकता है। थकान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पर्याप्त विश्राम करें।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा। व्यापार में किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत में सुधार होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कन्या राशि- आज आप किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो सुखद रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। व्यापार में नए परिवर्तन का विचार आ सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आपसी समझ बढ़ेगी।

तुला राशि- आज आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। धन का निवेश सोच-समझकर करें। आकस्मिक खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद उभर सकते हैं। धैर्य से काम लें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

वृश्चिक राशि- आज का दिन मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। कागजी कार्रवाई पूरी किए बिना कोई बड़ा लेनदेन न करें। नुकसान की आशंका है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में कमी महसूस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि-आज का दिन आर्थिक रूप से मददगार साबित होगा । नए कार्य की शुरुआत के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। किसी मित्र या संबंधी से बड़ी वित्तीय सहायता मिलने की उम्मीद है। पुराने मतभेद दूर होंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे।

मकर राशि-आज आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। वाहन या नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि - आज आपको सावधानी बरतने का है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। किसी अपरिचित को उधार देने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वित्तीय योजना बनाकर चलें। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। विवादों से दूर रहें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है।

मीन राशि- यात्रा और नए विचारों का रहेगा। आपके प्रयास अंततः सफल होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। काम में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता निश्चित है। पार्टनर के साथ पुराने मतभेद दूर करने का प्रयास करें। संबंध सुधरेंगे। मानसिक रूप से खुद को शांत रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Next Story