
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL में खेलने के कारण...
IPL में खेलने के कारण इस विदेशी खिलाड़ी के करियर का हुआ पतन! जानें ऐसा क्यों कहा

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। पीटरसन ने दावा किया कि IPL ने उनका करियर खत्म कर दिया। दरअसल दिग्गज क्रिकेटर ने उन दिनों पर प्रकाश डाला जब इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के कारण उनके ECB के साथ रिश्तों पर असर पड़ने लगा था। पीटरसन ने यह भी दावा किया कि उनके त्यागों के कारण ही आज इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल में बिना कोई रोक-टोक खेल पाते हैं।
IPL ने मेरा करियर खत्म कर दिया
केविन पीटरसन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन दिनों की बात की जब ECB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में आने वाले खिलाड़ियों को IPL में भेजने का अनिच्छुक था। उन्होंने बताया कैसे आईपीएल में खेलने के कारण उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पतन शुरू हुआ था। केविन पीटरसन ने कहा कि मैंने कई बड़े त्याग किए, मेरा करियर खत्म हो गया। यही कारण था कि बोर्ड में सब मेरे खिलाफ हो गए थे। उन्होंने यह बयान उस सवाल पर दिया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि आज IPL में खेल रहे इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है।
खेलने के कड़े फैसले का ही नतीजा
इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहते IPL में खेलने के कारण उनके ECB अधिकारियों के साथ रिश्ते बिगड़ने लगे थे। पूरे क्रिकेट जगत में पीटरसन और ईसीबी के मुद्दे ने हलचल मचा दी थी। पीटरसन ने अपने 104 मैचों के टेस्ट करियर में 8,181 रन बनाए। लेकिन उनका मानना है कि IPL की वजह से पीटरसन का करियर दूसरी दिशा में चला गया और उनका करियर 12-13 हजार टेस्ट रनों के साथ समाप्त होना चाहिए था। पीटरसन का कहना है कि उनके इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के कड़े फैसले का ही नतीजा है कि आज इंग्लैंड के क्रिकेटर बिना रोक-टोक IPL में खेल पा रहे हैं।




