
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इस हसीना की कहानी किसी...
इस हसीना की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है... कॉलेज के बाहर से उठा बनाया एक्ट्रेस, जानें नाम

मुंबई। फिल्मी दुनिया में लोग किस्मत आजमाना चाहते है। लेकिन कई हार किस्मत खुद सामने से चलकर आती हा। ऐसा ही क्रिस्टल डिसूजा के साथ हुआ। आज क्रिस्टल किसी पहचान की मोहताज नहीं है। क्रिस्टल डिसूजा की कहानी वाकई किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है। उन्हें कॉलेज के बाहर से ही एक्टिंग का पहला मौका मिला था, जिसके बाद उन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक का लंबा सफर तय किया है।
क्रिस्टल जब मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ रही थीं, तब उन्हें एकता कपूर की एक सहयोगी ने कॉलेज के बाहर ही देखा था। उन्होंने वहीं वैनिटी वैन में अपना ऑडिशन दिया और उन्हें उनके पहले शो 'कही ना कही' (2007) के लिए मुख्य भूमिका के रूप में चुन लिया गया।
उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' में 'जीविका वढेरा' के किरदार से मिली। इसके अलावा उन्होंने 'ब्रह्मराक्षस', 'एक नई पहचान' और 'बेलन वाली बहू' जैसे कई चर्चित शोज में काम किया है।
हाल ही में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के संघर्षों के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने शुरुआत में मात्र ₹2,500 प्रति दिन पर काम किया था और कई बार 60 घंटे तक लगातार शूटिंग की, जिसके कारण वे सेट पर बेहोश भी हो गई थीं।
क्रिस्टल ने फिल्म 'चेहरे' (2021) के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की। इसके अलावा उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'फितरत' (Fittrat) वेब सीरीज से डिजिटल जगत में भी कदम रखा है।
साल 2024 में वे रितेश देशमुख और फरदीन खान के साथ फिल्म 'विस्फोट' में नजर आईं। इसके अलावा हाल ही में उन्हें फिल्म 'धुरंधर' के पॉपुलर गाने 'शरारत' में भी देखा गया।




