Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भोलेनाथ का एक ऐसा मंदिर जहां उन्हें चढ़ाई जाती है चुड़ियां और बिन्दी, जानें क्या है नाम

Aryan
9 March 2026 8:00 AM IST
भोलेनाथ का एक ऐसा मंदिर जहां उन्हें चढ़ाई जाती है चुड़ियां और बिन्दी, जानें क्या है नाम
x

अर्धनारीश्वर मंदिर तिरुचेंगोडे

तमिलनाडु के तिरुचेंगोडे (Tiruchengode) में स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर वह प्रसिद्ध मंदिर है जहां भगवान शिव की स्त्री रूप के साथ संयुक्त रूप में पूजा होती है। यहां भगवान अर्धनारीश्वर के रूप में विराजमान हैं। एशिया का इकलौता मंदिर है, जहां शिव इस रुप में विराजमान हैं। यहां शिव को महिलाओं वाली श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं।

अर्धनारीश्वर का अर्थ

अर्ध = आधा

नारी = स्त्री

ईश्वर = भगवान

इस रूप में भगवान शिव का दाहिना भाग पुरुष (शिव) और बायां भाग स्त्री (पार्वती) माना जाता है।

यह रूप दर्शाता है कि शिव और शक्ति एक ही हैं, सृष्टि में पुरुष और स्त्री ऊर्जा का संतुलन।

मंदिर की विशेषताएं

यह मंदिर लगभग 2000 साल पुराना माना जाता है।

मंदिर तिरुचेंगोडे पहाड़ी पर स्थित है।

यहां की मूर्ति में भगवान का आधा शरीर शिव और आधा पार्वती का है।

भक्त यहां दांपत्य सुख, संतुलन और परिवार की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

धार्मिक मान्यता

मान्यता है कि यहां दर्शन करने से पति-पत्नी के संबंध मजबूत होते हैं और जीवन में शक्ति और शिव का संतुलन मिलता है।


Next Story