Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

Anjali Tyagi
25 March 2026 1:32 PM IST
23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
x

भोपाल। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सभी छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर या रोल कोड के साथ अन्य डिटेल की जरूरत होगी।

23 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 से 26 फरवरी और कक्षा 8वीं की 20 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष लगभग 23 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?

आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

- सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) की वेबसाइट rskmp.in पर विजिट करें।

- होमपेज पर 'Class 5th Result 2026' या 'Class 8th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर (Roll Number) या समग्र आईडी (Samagra ID) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।

- 'Show' या 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

- भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ सेव कर लें।

Next Story