Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राज्यसभा में 37 सदस्यों का कार्यकाल आज पूरा! पीएम बोले- सदन में सबका योगदान रहा

Anjali Tyagi
18 March 2026 11:36 AM IST
राज्यसभा में 37 सदस्यों का कार्यकाल आज पूरा! पीएम बोले- सदन में सबका योगदान रहा
x

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा में आज अप्रैल से जुलाई के बीच कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई के मौके पर अपने भाषण में पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि- 37 सदस्यों का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। कुछ सदस्यों का कार्यकाल ऐसे समय पूरा होगा, जब सदन नहीं चल रहा होगा। राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता। सदन में हर दो साल के अंतराल के बाद एक बड़ा समूह हमारे बीच से जा रहा होता है। एक ऐसी व्यवस्था है, कि नया समूह जब आता है, उसे चार साल से बैठे लोगों से सीखने को मिलता है। खट्टी-मीठी यादें हैं, लेकिन सदन में सबका योगदान है। हरिवंश जी ने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। संकट के समय जिम्मेदारी उपसभापति पर ही आ जाती है।

Next Story