Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई दी! जानें और क्या कहा...

Aryan
9 March 2026 4:21 PM IST
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई दी! जानें और क्या कहा...
x
पुतिन ने ईरान के प्रति रूस के अटूट समर्थन की पुष्टि की

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 10वां दिन है। अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार ईरान पर हमला जारी है। वहीं तेहरान इसके जवाब में खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। ईरान में मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। यह फैसला उनके पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के महज कुछ दिनों बाद लिया गया है। इस कड़ी में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सुप्रीम लीडर मोजतबा को बधाई दी है।

व्लादिमीर पुतिन ने सुप्रीम लीडर मोजतबा को दी बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, पुतिन ने विश्वास जताया कि मोजतबा अपने पिता अली खामेनेई के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और ईरान-रूस संबंधों को और मजबूत करेंगे। इसके साथ ही ईरान के प्रति रूस के अटूट समर्थन की पुष्टि की है।

Next Story