Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने राज्यों के CM के साथ वर्चुअल मीटिंग की, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई चर्चा

Aryan
27 March 2026 7:08 PM IST
पीएम मोदी ने राज्यों के CM के साथ वर्चुअल मीटिंग की, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई चर्चा
x
इस बैठक में पांच चुनावी राज्यों के सीएम मौजूद नही हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध के हालात पर चर्चा के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक शुरू की। इस बैठक में तेल-गैस की आपूर्ति और क्षेत्रीय तैयारियों की समीक्षा पर चर्चा होने की संभावना है। होर्मुज के बंद होने के खतरे को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पांच चुनावी राज्यों के सीएम मौजूद नही हैं।

होर्मुज के बंद होने के खतरे को देख बुलाई गई बैठक

भारत सरकार ने कहा है कि उनके पास लगभग दो महीने के लिए पर्याप्त तेल और ईंधन का भंडार है। सरकार ने लोगों से कमी की अफवाहों पर घबराने से मना किया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच, अधिकारियों ने कहा कि देश की ऊर्जा स्थिति स्थिर और पूरी तरह नियंत्रण में है।


Next Story