Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खिलाड़ी इस बारे में निर्णय नहीं लेते हैं... पाक कप्तान ने दिया दिया बड़ा बयान तो ICC ने कहा-पाक का फैसला विरुद्ध

Shilpi Narayan
2 Feb 2026 11:10 AM IST
खिलाड़ी इस बारे में निर्णय नहीं लेते हैं... पाक कप्तान ने दिया दिया बड़ा बयान तो ICC ने कहा-पाक का फैसला विरुद्ध
x

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में भारत के साथ पाकिस्तान नहीं खेलेगा। वहीं इस मामले में अब पाक के कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, पाक सरकार का कहना है कि उनकी टीम टी20 विश्व का हिस्सा तो होगी लेकिन भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच की बहिष्कार करेगी। विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है और भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं। हालांकि इस मामले में ICC का बड़ा बयान सामने आया है। ICC का कहना है कि पाक का यह फैसला नियमों के विरुद्ध है।

इस बारे में खिलाड़ी निर्णय नहीं लेते हैं

भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले पर आगा ने कहा कि खिलाड़ी इस बारे में निर्णय नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पाकिस्तान सरकार के निर्देश का पालन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद आगा ने कहा, हम विश्व कप में खेलने जा रहे हैं। ये हमारा फैसला नहीं है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। जो भी हमारी सरकार और पीसीबी प्रमुख कहेंगे, हम बस उसका पालन करेंगे।

मैच रेफरी मुकाबले को रद्द करें

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होना है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह ग्रुप चरण के इस मैच का बहिष्कार करेगी। वहीं, भारतीय टीम ने आईसीसी के प्रोटोकॉल का पालन करने का फैसला किया है और वह इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। सूत्रों के अनुसार, भारत इस मैच के लिए अभ्यास करेगा और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव मैदान पर मौजूद रहेंगे और टीम इस बात का इंतजार करेगी कि मैच रेफरी मुकाबले को रद्द करें।

आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की है। पाकिस्तान ने भले ही फैसला ले लिया है, लेकिन आईसीसी उसकी इस हरकत से खुश नहीं है। आईसीसी ने पाकिस्तान के रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उसे अब तक पीसीबी की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है। लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेना वैश्विक खेल इवेंट के लिए सही नहीं है जहां सभी क्वालिफाई करने वाली टीमें समान शर्तों पर खेलती हैं।

Next Story