
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- राज्यसभा चुनाव को लेकर...
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में किन मुद्दों पर हुई बताचीत, मंत्री श्रवण कुमार ने किया यह खुलासा!

पटना। पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए नेताओं की खास बैठक हुई है। इस बैठक को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर हुई। इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में ये मंत्री रहे मौजूद
इस बैठक में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सराओगी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान नेताओं ने चुनाव को लेकर रणनीति और पार्टी के दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया है।
राज्यसभा चुनाव से जुड़े निर्देशों पर हुई चर्चा
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इसी सिलसिले में एक और बैठक शाम में विजय चौधरी के आवास पर होने वाली है। उस बैठक के बाद यह साफ होगा कि किस नेता का मतदान किस उम्मीदवार के पक्ष में होगा।
एनडीए की जीत के आसार
श्रवण कुमार ने राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए की स्थिति को मजबूत कहा है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही यह कहा जा रहा है कि चुनाव में एनडीए की जीत तय है और इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी सीट को लेकर कोई विवाद नहीं है। राज्यसभा चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।




