Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा! विधायकों ने लगाए 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, आपस में हुई धक्का-मुक्की

Anjali Tyagi
27 March 2026 10:55 AM IST
जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा! विधायकों ने लगाए इजरायल मुर्दाबाद के नारे, आपस में हुई धक्का-मुक्की
x
नेशनल कांफ्रेंस विधायक तनवीर सादिक ने काले कपड़े पहनकर आए। साथ ही साथ विधायकों ने माथे पर भी कुछ लिखा था।

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर विधानसभा में बजट सत्र के दौरान ईरान-इजरायल युद्ध के विरोध में भारी हंगामा देखने को मिला। बता दें कि उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस (NC) और महबूबा मुफ्ती की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के विधायकों ने सदन में 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाए। इसी के साथ, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के बैनर भी लहराए गए। वहीं BJP विधायकों ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बैनर लहराए.

काले कपड़े पहनकर संसद आए विधायक

नेशनल कांफ्रेंस विधायक तनवीर सादिक ने काले कपड़े पहनकर आए। साथ ही साथ विधायकों ने माथे पर भी कुछ लिखा था। बीजेपी विधायक ने 'जम्मू को इंसाफ दो' के नारे लगाए और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर मांग रखी।

मार्शल आउट किया

बता दें कि पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के नेताओं में बात धुक्का-मुक्की तक आ गई। दोनों के विधायक हाथ में पोस्टर लिए नारेबाजी करते नजर आए। स्थिति बिगड़ते देख 20-25 मिनट की कार्यवाही के बाद ही आधे घंटे के लिए सदन स्थगित करना पड़ा। सदन दोबारा से 11.00 बजे शुरू होगा।

'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाए

जानकारी के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और पीडीपी (PDP) के नेताओं ने सदन के भीतर 'इजरायल मुर्दाबाद' के नारे लगाए। साथ ही सदन में हंगामे के दौरान बीजेपी और कांग्रेस विधायक आमने सामने आ गए। दोनों दलों के विधायकों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नारे लगाए जाने लगे।

Next Story