Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गुलदस्ता रखकर फरार हुआ ड्राइवर, जानें मामला

Shilpi Narayan
6 April 2026 4:58 PM IST
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गुलदस्ता रखकर फरार हुआ ड्राइवर, जानें मामला
x

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। आज गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुसी एक कार के ड्राइवर ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर एक गुलदस्ता रखा। इसके बाद आरोपी उसी कार से मौके से फरार हो गया। चश्मदीदों के अनुसार, कार विधानसभा परिसर में घुसने के बाद कुछ देर तक अंदर रही और फिर बाहर निकलकर तेजी से भाग गई।

कार की पहचान टाटा सिएरा के रूप में हुई

दिल्ली पुलिस के डीसीपी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 को तोड़ते हुए जबरन प्रवेश किया, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया। पुलिस के अनुसार, कार की पहचान टाटा सिएरा के रूप में हुई है, जिस पर यूपी का रजिस्ट्रेशन (26A सीरीज) दर्ज है। घटना के समय कार चालक ने अपना चेहरा ढका हुआ था।

गाड़ी की तलाश जारी

घटनास्थल पर वीआईपी गेट की सुरक्षा में CRPF के जवान तैनात थे। सुरक्षा एजेंसियों ने गुलदस्ते की जांच की, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। गाड़ी की तलाश जारी है।

Next Story