Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चीनी घुसपैठ पर लोकसभा बनी अखाड़ा! राहुल गांधी से भिड़े राजनाथ और अमित शाह, जानें बवाल की वजह

Shilpi Narayan
2 Feb 2026 2:06 PM IST
चीनी घुसपैठ पर लोकसभा बनी अखाड़ा! राहुल गांधी से भिड़े राजनाथ और अमित शाह, जानें बवाल की वजह
x


अखिलेश यादव ने चीन के सवाल को सेंसिटिव बताते हुए कहा कि अगर कोई सुझाव देशहित में है, तो विपक्ष के नेता को पढ़ देना चाहिए।

नई दिल्ली। लोकसभा में राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की किताब का मुद्दा उठाया जिसमें चीन के डोकलाम का जिक्र है । इस पर भी ट्रेजरी बेंच से हंगामा हुआ। रक्षा मंत्री ने इस पर आपत्ति की और कहा कि ऐसा करने की इजाजत इनको नहीं दी जानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार क्यों डर रही है मुझे बोलने दिया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने चीन के सवाल को सेंसिटिव बताते हुए कहा कि अगर कोई सुझाव देशहित में है, तो विपक्ष के नेता को पढ़ देना चाहिए।

हमें चीन से सावधान रहना है

वहीं अखिलेश ने डॉक्टर लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव तक का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें चीन से सावधान रहना है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हम सुनने के लिए बैठे हैं। रूलिंग के बाद ये फिर से पढ़ रहे हैं, ऐसे सदन कैसे चलेगा। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। विपक्ष के नेता खुद बोलना नहीं चाहते। यहां किसी की मनमानी से सदन नहीं चलेगा। वेणुगोपाल ने रूल 349 पढ़कर सुनाया और दावा किया कि तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाए हैं।

सदन में एलओपी एडवोकेट नहीं खड़े करते

वहीं इस पर अमित शाह ने कहा कि जो सदस्य ने कहा कि वह सत्य नहीं है। तेजस्वी सूर्या ने 2004 से 2014 तक के राष्ट्रपति के अभिभाषण को कोट कर कहा है कि ये शब्द मुझे नहीं मिले हैं। ये उसे राष्ट्रपति के अभिभाषण से ही काउंटर कर सकते हैं। इस पर वेणुगोपाल ने बोलना शुरू किया। स्पीकर ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता बोलेंगे। सदन में एलओपी एडवोकेट नहीं खड़े करते।

सदन में बहस कानून के हिसाब से होनी चाहिए

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर ने फैसला दिया है कि मैगजीन या अखबारों के आर्टिकल सदन में कोट नहीं किए जा सकते...सदन में बहस कानून के हिसाब से होनी चाहिए।

Next Story