
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इसराइल का दावा निकला...
इसराइल का दावा निकला सही, ईरान ने की लारिजानी के मारे जाने की पुष्टि

नई दिल्ली। ईरान-इसराइल का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में इसराइल ने दावा किया था कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारिजानी उसकी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं। अब खुद ईरान की ओर से भी इसकी पुष्टि हो गई है। उनके साथ उनके बेटे और बॉडीगार्ड भी इजरायली स्ट्राइक में मारे गए हैं। अली लारिजानी ईरान की सबसे राजनीतिक शख्सियतों में से एक थे।
ईरान ने की लारिजानी के मारे जाने की पुष्टि
जानकारी के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने एक बयान में कहा कि उनके साथ ही उनके बेटे, परिषद के उप सुरक्षा प्रमुख और उनके अंगरक्षक भी मारे गए हैं। इससे पहले इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज ने सोमवार को हुए हमले में लारिजानी के मारे जाने का दावा किया था। इसराइली मीडिया की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अली लारिजानी और उनके बेटे एक अपार्टमेंट में थे जहां उन पर हमला किया गया था।
कौन थे लारिजानी?
Dr Ali Larijani को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सबसे बड़े 'इनसाइडर्स' में से एक माना जाता था। वो एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका प्रभाव राजनीति, सुरक्षा और कूटनीति, तीनों क्षेत्रों में फैला हुआ था। वे ईरान के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक से आते थे, जिनकी तुलना अक्सर संयुक्त राज्य अमेरिका के केनेडी परिवार से की जाती थी।




