
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पश्चिम एशिया संघर्ष के...
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारतीय विमानन कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी! एयर इंडिया ने दुबई और अबू धाबी की इतनी उड़ाने की रद्द...

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल-अमेरिकी के जारी जंग के बीच भारतीय विमानन कंपनियों ने बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और इंडिगो ने आज यानी रविवार को दुबई और अबू धाबी जाने वाली कई उड़ानें कैंसिल कर दी हैं। दरअसल इस निर्णय को ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदियों को देखते लिया गया है।
एयर इंडिया ने कहा
एयर इंडिया ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एयरपोर्ट अधिकारियों ने नए निर्देश जारी किए हैं। इस वजह से 15 मार्च की उड़ानों में उन्हें कटौती करनी पड़ी है। एयर इंडिया ने दिल्ली से दुबई के बीच केवल एक वापसी उड़ान चलाने का फैसला किया है। दुबई के लिए तय पांच उड़ानों में से चार को रद्द करने का फैसला लिया है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दी जानकारी
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दुबई के लिए अपनी छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी है। दिल्ली से दुबई के लिए केवल एक वापसी उड़ान चलेगी। इसके अलावा, अबू धाबी जाने वाली सभी पांच उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन शारजाह से दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों के लिए उड़ानें चलाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही रस अल खैमाह से कोझिकोड और कोच्चि के लिए भी उड़ानें संचालित होंगी। लकिन ये उड़ानें स्लॉट मिलने और समय की स्थिति पर निर्भर करेंगी।
स्इसजेट ने भी रद्द की कई उड़ानें
वहीं स्पाइसजेट ने भी एक पोस्ट में जानकारी दी कि पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालातों की वजह से दुबई आने-जाने वाली उड़ानों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं, इसलिए उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। एयरलाइन यात्रियों को उनके फोन नंबर और ईमेल पर इसकी जानकारी दे रही है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले कंपनी की वेबसाइट पर अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर चेक कर लें।




