Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IND VS NZ : भारत ने रचा इतिहास! टी20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी पर किया कब्जा! न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदा

Shilpi Narayan
8 March 2026 10:44 PM IST
IND VS NZ : भारत ने रचा इतिहास! टी20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी पर किया कब्जा! न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदा
x

अहमदाबाद। टी20 विश्वकप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा किया था। दरअसल, अभिषेक शर्मा, संजू और ईशान की धुआंधार पारी की बदौलत इंडिया ने 255 रन बनाया था।

गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम शुरू से ही लड़खड़ाती नजर आई। हालांकि इस मुकाबले में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जहां अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके तो वहीं बुमराह ने 4 विकेट हासिल किए जबकि हार्दिक को 1 विकेट मिले। वरुण को 1 विकेट मिला है।

भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी बॉलर के छुड़ाए छक्के

बता दें कि पावर प्ले में अभिषेक और संजू ने कीवी के गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया है। हालांकि अभिषेक 51 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद संजू और ईशान और संजू ने गेंदबाजों के पसीना छुड़ा दिए। वहीं संजू 89 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन।

Next Story