
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ASSAM ELECTION: असम...
ASSAM ELECTION: असम में कितने चरण में होंगे मतदान, जानें मतदान की तारीख क्या है...

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज यानी रविवार को असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार असस में एक चरण में 9अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।
दरअसल असम में विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म हो रहा है। इसलिए चुनाव को पहले कराया जाना था।
2021 में 2 मई को हुई थी मतगणना
असम में 2021 के विधानसभा चुनाव तीन चरण में कराए गए थे। मतदान की तारीखें 27 मार्च, 1 अप्रैल और छह अप्रैल रखी गई थीं। वहीं, मतगणना 2 मई 2021 को हुई थी।
असम में पिछली बार चुनाव के नतीजे
असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 75 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। यह राज्य में पहली बार था कि किसी गैर-कांग्रेसी गठबंधन ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता हो।
दूसरी ओर कांग्रेस और एआईयूडीएफ के नेतृत्व वाली महाजोत 50 सीट जीतने में सफल रही थी। जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने निर्दलीय के रूप में शिवसागर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।




