Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम योगी के बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी बयान पर हुमायूं कबीर ने किया पलटवार! कहा- कल 1,200 लोग कुरान पढ़ते हुए काम शुरू करेंगे

Shilpi Narayan
10 Feb 2026 11:27 PM IST
सीएम योगी के बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी बयान पर हुमायूं कबीर ने किया पलटवार! कहा- कल 1,200 लोग कुरान पढ़ते हुए काम शुरू करेंगे
x

मुर्शिदाबाद। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाबरी मस्जिद वाले बयान पर पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता और जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने आज तीखा पलटवार किया है। हुमायूं कबीर ने कहा कि वे मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नकल वाली मस्जिद जरूर बनाएंगे और कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि मस्जिद बनाकर रहूंगा, रोक सको तो रोक लो।

यह बंगाल है और यहां ममता बनर्जी का राज है

बता दें कि यह विवाद पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तेज हो गया है, जहां सांप्रदायिक मुद्दे फिर से गरमाने लगे हैं। हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि यह लखनऊ या उत्तर प्रदेश नहीं है, यह बंगाल है और यहां ममता बनर्जी का राज है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तहत मुसलमान को भी मस्जिद बनाने का पूरा हक है, जैसे दूसरे लोग मंदिर या चर्च बनाते हैं।

1,200 लोग कुरान पढ़ते हुए काम शुरू करेंगे

साथ ही हुमायूं कबीर ने ऐलान किया कि 6 दिसंबर 2025 को बाबरी ढांचे गिराए जाने की बरसी पर उन्होंने मस्जिद की नींव रखी थी और अब 11 फरवरी 2026 से निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे करीब 1,200 लोग कुरान पढ़ते हुए काम शुरू करेंगे। हुमायूं ने योगी को चुनौती दी कि अगर रोकना है तो रोककर दिखाएं, लेकिन वे डरते नहीं हैं और कोई दबाव नहीं मानेंगे।

कयामत तक बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी: योगी

योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी में एक सभा में बाबरी ढांचे को लेकर बहुत सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कयामत के दिन तक भी नहीं होगा, क्योंकि कयामत का दिन कभी आएगा ही नहीं। योगी ने कहा कि जो लोग कयामत का सपना देख रहे हैं, वे देखते-देखते सड़ जाएंगे और उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि राम लला आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे, आज वहां मंदिर बन चुका है।

Next Story