Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से कुरियर विभाग में मची अफरा-तफरी, रील बनाने के चक्कर में कर दिया पिता को बोरी में बंद, जानें मामला

Aryan
18 March 2026 11:59 AM IST
‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से कुरियर विभाग में मची अफरा-तफरी, रील बनाने के चक्कर में कर दिया पिता को बोरी में बंद, जानें मामला
x
बेंगलुरु के व्यालिकावल थाना क्षेत्र के एक कूरियर ऑफिस में जब लोग बड़ा पैकेट लेकर पहुंचे और स्टाफ ने कहा अंदर क्या है तो पैकेट खोलकर दिखाया गया, जिसमें महिला के पिता बंद थे

बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक परिवार ने रील बनाने के चक्कर में ह्यूमन पार्सल का स्टंट किया, इस तरह की घटना से पूरे कूरियर ऑफिस में हड़कंप मच गई। जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक महिला के साथ उसके पति, सास एवं देवर भी शामिल थे। वहीं, महिला के पिता को ही पार्सल के अंदर बंद कर दिया गया था।

रमजान की भीड़ के देखते हुए किया स्टंट प्लान

परिवार ने दावा किया कि रमजान और उगादी के दौरान भीड़ बढ़ने से बस टिकटे कम मिलती है, इसको दिखाने के लिए उन्होंने इस तरह का स्टंट प्लान किया था। उनके मुताबिक, जब टिकट नहीं मिलती तो इंसान को कूरियर ही करना पड़ेगा। इसी मकसद से उन्होंने यह रील बनाने की कोशिश की थी। इस बात को सुनकर कूरियर ऑफिस में मौजूद लोग हैरान रह गए।

कूरियर ऑफिस में मची अफरा-तफरी

बेंगलुरु के व्यालिकावल थाना क्षेत्र के एक कूरियर ऑफिस में जब लोग बड़ा पैकेट लेकर पहुंचे और स्टाफ ने कहा अंदर क्या है तो पैकेट खोलकर दिखाया गया, जिसमें महिला के पिता बंद थे। यह देखकर कर्मचारी पूरी तरह से हैरान रह गए। सूत्रों के मुताबिक, अंदर बंद व्यक्ति की हालत ठीक नहीं थी, वह सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। तुरंत कूरियर स्टाफ ने हस्तक्षेप किया और उसे बाहर निकाला। लेकिन इतने बावजूद भी परिवार नहीं माना कूरियर स्टाफ से बहस करने लगा और पार्सल स्वीकार करने की जिद करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद गया। उसमें दिखाया दे रहा है कि बोरी में भरकर आदमी को ऑफिस के अंदर ले जाया जा रहा है।

पुलिस को सूचना दी गई

वहीं, बाद में कूरियर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सभी लोगों को थाने ले जाया गया, जहां उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी गलती को माना। पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर परिवार को छोड़ दिया और भविष्य में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत दोबारा न करने की हिदायत दी है।


Next Story