Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अच्छी खबर! 47,600 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज, 23 दिनों से होर्मुज में फंसा था

Anjali Tyagi
27 March 2026 10:43 AM IST
अच्छी खबर! 47,600 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज, 23 दिनों से होर्मुज में फंसा था
x
ईरान-अमेरिका तनाव से होर्मुज रास्ता बाधित होने के बावजूद भारत के चार महत्वपूर्ण तेल टैंकर सुरक्षित पहुंच चुके हैं।

नई दिल्ली। भारत के लिए एक और राहत भरी खबर है। दरअसल LPG टैंकर 'जग वसंत' सुरक्षित रूप से गुजरात पहुंच गया है। बता दें कि यह विशाल टैंकर लगभग 47,600 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर भारत पहुंचा है। बीते दिनों भारतीय झंडे वाले दो जहाजों पाइन गैस और जग वसंत ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया था। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, बीते सोमवार को इन दोनों जहाजों को ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखा गया था।

23 दिनों से फंसा था जहाज

जानकारी के मुताबिक यह जहाज पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण पिछले 23 दिनों से सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' में फंसा हुआ था।

अब तक कितने टैंकर भारत पहुंच चुके है?

ईरान-अमेरिका तनाव से होर्मुज रास्ता बाधित होने के बावजूद भारत के चार महत्वपूर्ण तेल टैंकर सुरक्षित पहुंच चुके हैं। ईरान द्वारा विशेष अनुमति मिलने से ये जहाज पार हो सके। MT शिवालिक (LPG) 16 मार्च को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा, जबकि MT नंदा देवी (LPG) 17 मार्च को कांडला में उतरा। जग लाडकी (81,000 टन कच्चा तेल) 18 मार्च मुंद्रा आया। लाइबेरिया फ्लैग Shenlong सऊदी क्रूड लेकर 11 मार्च के आसपास मुंबई पहुंचा।


Next Story