Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोने के दाम बढ़े! चांदी का हुआ ये हाल, जानें शहर में क्या है ताजा भाव

Anjali Tyagi
25 March 2026 10:08 AM IST
सोने के दाम बढ़े! चांदी का हुआ ये हाल, जानें शहर में क्या है ताजा भाव
x

नई दिल्ली। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोने के भाव आसमान छू लेते है तो कभी धड़ाम से गिर जाते है। इन कीमती धातुओं के भाव पर न केवल देश की आर्थिक स्थिति, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों की चाल का भी सीधा असर पड़ता है। ऐसे में आज दोनों धातुओं के भाव में तेजी आई है।

प्रमुख शहरों में क्या है भाव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 25 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,36,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. आज ये ₹310 महंगा हुआ है।

अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹1,29,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. आज ये ₹300 महंगा हुआ है।

चांदी के रेट

अब अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सुबह तक सिल्वर ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है।

25 मार्च को सोने चांदी में तेजी का कारण

सोने चांदी की कीमतों पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर देखने को मिलता है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पिछले कुछ दिनों से क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त तेजी रिकॉर्ड हो रही थी। जिसके कारण सोने चांदी की कीमतों पर भारी दबाव दिख रहा था। लेकिन आज ब्रेंट क्रूड की कीमत में 7% की बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हुई है। जिसके कारण कमोडिटी मार्केट में फिर तेजी लौट आई है।

Next Story