
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो...
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ऑटो से टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

ग्वालियर। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के खरपचे उड़ गए। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी।
ऑटो के खरपचे उड़ गए
ग्वालियर में शुक्रवार तड़के स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो के खरपचे उड़ गए। घटना के बाद आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार अलसुबह हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए।
घायलों में एक बच्चा भी शामिल
जानकारी के अनुसार सुबह तीन बजे बस स्टैंड के पास परशुराम चौराहे पर यह घटना हुई है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार की हालत खराब बताई जा रही है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।




