Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

फिल्म 'टॉक्सिक' में पांच अभिनेत्रियां बिखेरेंगी जलवा, जानें सभी कितनी शिक्षित हैं

Aryan
6 April 2026 7:30 PM IST
फिल्म टॉक्सिक में पांच अभिनेत्रियां बिखेरेंगी जलवा, जानें सभी कितनी शिक्षित हैं
x

मुंबई। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का फैंस बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। बता दें कि फिल्म में एक या दो नहीं बल्कि पांच अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत सभी अपने अभिनय से दर्शकों के दिल पर राज करने वाली हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन हसीनाओं ने कितनी शिक्षा ली है।


कियारा अडवाणी ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।


तारा सुतारिया ने मुंबई के सेंट एंड्रयू कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।


एक्ट्रेस नयनतारा ने तिरुवल्ला के मार्थोमा कॉलेज से इंग्लिशन लिट्रेचर में बैचलर की डिग्री हासिल की है।


हुमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर गार्गी कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में बैचलर की डिग्री हासिल की है।


रुक्मिणी वसंत ने बंगलौर के माउंट कार्मेल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स (RADA) से अभिनय में डिग्री हासिल की है।

Next Story