Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गेहूं के खेत में मिलीं 4 बच्चियों की लाशें, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Aryan
2 Feb 2026 12:04 PM IST
गेहूं के खेत में मिलीं 4 बच्चियों की लाशें, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
x
यह घटना जमाल बिगहा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे तालाब के पास घटी

औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक साथ चार नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों में कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं बची है।

पांच नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया था जहर

दरअसल घटना जमाल बिगहा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे तालाब के पास घटी। सूत्रों के मुताबिक, पांचों नाबालिग बच्चियां एक साथ बैठी थीं और साथ में जहर खा लिया। जहर खाने के बाद एक बच्ची किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया और उसकी जान बच गई।

परिजन भी कुछ भी बताने को राजी नहीं

वहीं, बाकी चार बच्चियां पास के गेहूं के खेत में चली गईं, जहां तड़पते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने जहर खाने की न तो पुष्टि की है और न ही उन 4 बच्चियों का पोस्टमार्टम ही हो सका है। बता दें कि परिजनों ने चोरी छुपे उन 4 बच्चियों का अंतिम संस्कार तक कर दिया। इस मामले में परिजन कुछ बताने भी को तैयार नहीं है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक, बची हुई नाबालिग का गुप्त स्थान पर इलाज कराया जा रहा है। वहीं, चारों मृतक लड़कियों का अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।


Next Story