Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

CWC Meeting: अमित मालवीय ने कहा- कांग्रेस तेजस्वी यादव को कभी भी सीएम फेस घोषित नहीं करेगी

Aryan
24 Sept 2025 6:14 PM IST
CWC Meeting: अमित मालवीय ने कहा- कांग्रेस तेजस्वी यादव को कभी भी सीएम फेस घोषित नहीं करेगी
x
बिहार में कांग्रेस की CWC की बैठक महागठबंधन के लिए कई खास संदेश लेकर आई है।

पटना। बिहार में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के मामले में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ ही तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस की इस बैठक से झलक रहा है कि, तेजस्वी को कभी भी सीएम फेस नहीं बनाया जाएगा।

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया लिखा कि बिहार में कांग्रेस की CWC की बैठक महागठबंधन के लिए कई खास संदेश लेकर आई है। सबसे पहले, इस बैठक में वही कांग्रेसी नेता शामिल हैं, जिन्होंने लगातार बिहार और बिहारवासियों का अपमान किया है। उनपर अभद्र टिप्पणियां की हैं। आजादी के बाद बिहार में पहली बार हो रही यह कांग्रेस की CWC बैठक केवल तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सपने को खत्म करने के लिए है। कांग्रेस और महागठबंधन के सहयोगी दलों में ऐसी सहमति दिखाई दे रही है कि तेजस्वी को कभी भी सीएम फेस घोषित नहीं किया जाएगा।

राहुल गांधी का बार-बार बिहार आना संकेत साफ है

अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि राहुल गांधी का बार-बार बिहार आना और पूरी कांग्रेस की सक्रियता इस बात की तरफ इशारा करती है कि कांग्रेस, राजद पर निर्भर नहीं रहना चाहती है। वह बिहार में खुद को राजद के बराबरी में स्थापित करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। कांग्रेस की यह चाल ठीक वैसी ही है जैसी दिल्ली चुनावों के बाद उसने आम आदमी पार्टी से दूरी बनाई थी। बिहार में भी यही कहानी दोहराई जा रही है, और इसका मतलब है कि राजद और कांग्रेस चुनाव से पहले ही अलग-अलग राह पर चल पड़े हैं। चुनाव के बाद तो यह विभाजन होना ही है।


Next Story