Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कांग्रेस को खाली करना होगा पुराना मुख्यालय! 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस

Anjali Tyagi
25 March 2026 10:29 AM IST
कांग्रेस को खाली करना होगा पुराना मुख्यालय! 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस
x
नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस कानूनी विकल्प तलाश रही है, साथ ही सरकार से कुछ वक्त की मोहलत मांग सकती है।

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को नई दिल्ली स्थित अपने ऐतिहासिक मुख्यालय अपना मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस दिया गया है। बता दें कि संपदा विभाग ने कांग्रेस को यह परिसर 28 मार्च तक खाली करने का निर्देश दिया है।

कुछ वक्त की मोहलत मांग सकती है पार्टी

बता दें कि नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस कानूनी विकल्प तलाश रही है, साथ ही सरकार से कुछ वक्त की मोहलत मांग सकती है।

पिछले साल नए मुख्यालय का किया था उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने पिछले साल ही आईटीओ के पास कोटला मार्ग पर अपने नए मुख्यालय 'इन्दिरा भवन' का उद्घाटन कर लिया था और अधिकांश कामकाज वहां स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि, ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक महत्व के कारण पार्टी ने अभी भी अकबर रोड वाले बंगले को अपने पास रखा हुआ था। जिसके बाद ये नोटिय जारी किया गया है।

Next Story