
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सीएम योगी की घोषणा!...
सीएम योगी की घोषणा! एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज योगी सरकार को पूरे नौ साल हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने पर क्षेत्र में हुई उपलब्धियों का जिक्र किया। साथ ही एक बड़ी घोषणा भी की। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को करेंगे।
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट), उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में स्थित भारत और एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने जा रहा है। यह 11,750 एकड़ में फैलेगा और पूर्ण होने पर प्रति वर्ष 70 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा।
कितनी है क्षमता
पहले चरण में इसकी क्षमता 12 मिलियन (1.2 करोड़) यात्रियों की होगी। बता दें कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक्स और एयर कनेक्टिविटी का एक बड़ा केंद्र बनाएगा और दिल्ली-NCR क्षेत्र में आईजीआई एयरपोर्ट के दबाव को कम करेगा।




