Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

DELHI-NCR के आकाश में जल्द उड़ेगी कार! एयर टैक्सी का पहला रूट होगा दिल्ली से गुरुग्राम, जानें कितना होगा किराया

Shilpi Narayan
10 Feb 2026 8:00 PM IST
DELHI-NCR के आकाश में जल्द उड़ेगी कार! एयर टैक्सी का पहला रूट होगा दिल्ली से गुरुग्राम, जानें कितना होगा किराया
x

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए फरवरी में एयर टैक्सी को लेकर एक बड़ा मास्टर प्लान पेश किया गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की हालिया रिपोर्ट 'नेविगेटिंग द फ्यूचर ऑफ एडवांस्ड एयर मोबिलिटी इन इंडिया' के अनुसार, जल्द ही दिल्ली से गुरुग्राम और जेवर एयरपोर्ट तक का सफर मिनटों में तय होगा। वहीं शुरुआत में इन एयर टैक्सी कॉरिडोर का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी (अंगों के परिवहन) और लाइफ-सेविंग दवाइयों की डिलीवरी के लिए भी किया जाएगा।

पहला रूट और सफर का समय

एयर टैक्सी की सुविधा सबसे पहले 'हाई-डिमांड ट्रायंगल' (High-Demand Triangle) रूट पर मिलने वाली है। दरअसल, सड़क मार्ग से 1.5 घंटे लगने वाला सफर अब मात्र 7 से 12 मिनट में पूरा होगा। वहीं सड़क मार्ग से 2 से 3 घंटे लगने वाला यह सफर एयर टैक्सी के जरिए 18 से 20 मिनट में तय किया जा सकेगा।

प्रीमियम कैब सर्विस के लगभग बराबर

वहीं दिल्ली से गुरुग्राम के बीच एक यात्री का किराया ₹2,000 से ₹3,000 के बीच रहने का अनुमान है, जो प्रीमियम कैब सर्विस के लगभग बराबर है। इनके संचालन के लिए बड़े एयरपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। इमारतों की छतों, अस्पतालों और बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स पर वर्टिपोर्ट्स बनाए जाएंगे। यह सेवा इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज (इंडिगो की पैरेंट कंपनी) और अमेरिका की आर्चर एविएशन मिलकर शुरू कर रही हैं। इसमें 'मिडनाइट' नाम के इलेक्ट्रिक विमान का इस्तेमाल होगा, जो एक बार में 4 यात्री और 1 पायलट को ले जा सकेगा।

Next Story