
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बॉलीवुड पर खतरा: रणवीर...
बॉलीवुड पर खतरा: रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी! वॉट्सऐप वॉइस नोट के जरिए करोड़ों की फिरौती मांगी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक्टर को वॉट्सऐप वॉइस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही धमकी देने वाले ने रणवीर सिंह से करोड़ों रुपये की मांग की है और पैसे न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ
बता दें कि धमकी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को शक है कि इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग हो सकता है। वॉइस नोट में भी इस गैंग का जिक्र होने की खबरें हैं।
रणवीर की सुरक्षा बढ़ाई गई
रणवीर सिंह की टीम ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उनके घर (सेंट्रल मुंबई) के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। यह धमकी फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के कुछ ही दिनों बाद आई है, जिससे बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।




