Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने साझा की एयरपोर्ट की तस्वीरें, दिया यह संदेश...

Aryan
27 March 2026 5:21 PM IST
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने साझा की एयरपोर्ट की तस्वीरें, दिया यह संदेश...
x
एयरपोर्ट का उद्घाटन कल यानी 28 मार्च को होगा

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में इस परियोजना को बेहद खास बताते हुए कहा कि इस नए हवाई अड्डे का उद्घाटन कल यानी शनिवार को किया जाएगा।

पीएम ने सोशल मीडिया पर जानकारी

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि एनसीआर की कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा, जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन कल होगा। उत्तर प्रदेश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब परिचालन शुरू करने को तैयार है। इसके उद्घाटन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

28 मार्च को होगा एयरपोर्ट का उद्घाटन

28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर आएंगे। कार्यकर्ता भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आज से ही जुटे हुए हैं। हालांकि देर रात में ही लोगों का वहां पर पहुंचना शुरू हो जाएगा।

Next Story