Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान और इजराइल में जंग के बीच पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट से की बात! जानें क्या

Shilpi Narayan
21 March 2026 4:22 PM IST
ईरान और इजराइल में जंग के बीच पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट से की बात! जानें क्या
x

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। जंग को लेकर खाड़ी देशों में काफी तबाही आई है। युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में चिंता का सबब बना हुआ है। भारत में भी कई वजह से तनाव बढ़ गया है। जैसे LPG की किल्लत और पेट्रोल और डीजल को लेकर समस्या बढ़ती जा रही है। इस बीच पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट से बात की है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा की

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि प्रेसिडेंट डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की और ईद और नौरोज की बधाई दी। हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम वेस्ट एशिया में शांति, स्थिरता और खुशहाली लाएगा। इस इलाके में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा की, जो इलाके की स्थिरता के लिए खतरा हैं और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट डालते हैं। नेविगेशन की आजादी को सुरक्षित रखने और यह पक्का करने की अहमियत दोहराई कि शिपिंग लेन खुली और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के लगातार सपोर्ट की तारीफ की।

Next Story