Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी विदेश मंत्री ने भारत और रूस से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

Aryan
6 April 2026 11:29 AM IST
ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी विदेश मंत्री ने भारत और रूस से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा...
x
एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ईरान के विदेश मंत्री अराघची का फोन आया

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट जारी जंग के बीच ईरान के विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री लावरोव से फोन पर बात की है। इसकी बात की पुष्टि खुद एस जयशंकर ने की। ईरानी विदेश मंत्री ने जयशंकर को ऐसे समय पर फोन लगाया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने की ईरान को हाल में चेतावनी के दी है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से नहीं खोला गया तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को बर्बाद कर दिया जाएगा।

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ईरान के विदेश मंत्री अराघची का फोन आया। उनसे मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने कहा कि दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

शांति और स्थिरता पर दिया जोर

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत युद्ध को रोकने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही कोशिशों का समर्थन करता है।

अराघची ने दी जानकारी

ईरानी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से बात करते हुए कहा कि इजरायल और अमेरिका औद्योगिक ढांचों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों, स्कूलों, रिहायशी इलाकों और परमाणु केंद्रों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से जुड़े प्रभावशाली देशों से अपील की है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर जिम्मेदार रवैया अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की जनता और उसकी सेना अपने देश के हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही अराघची ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों का असर पूरे क्षेत्र और दुनिया की सुरक्षा पर पड़ सकता है।

रूस ने अमेरिका को किया अल्टीमेटम जारी

भारत के अलावा ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ भी टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने पिछले 37 दिनों में ईरानी लोगों के खिलाफ अमेरिका और इजरायली सरकार द्वारा किए गए हमलों के बारे में जानकारी साझा की। ईरानी विदेश मंत्री के इस फोन कॉल के बाद रूस ने अमेरिका के लिए एक अल्टीमेटम जारी किया है।

Next Story