Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'भूत बंगला' के बाद अब विलेन बनेंगे अक्षय कुमार! सैफ अली के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर, सामने आई रिलीज डेट

Anjali Tyagi
27 March 2026 11:36 AM IST
भूत बंगला के बाद अब विलेन बनेंगे अक्षय कुमार! सैफ अली के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर, सामने आई रिलीज डेट
x
यह फिल्म 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

मुंबई। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का पूरा ध्यान इस समय अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' पर है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में हिट जोड़ी अगली फिल्म ‘हैवान’ में भी साथ है। अब ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले ‘हैवान’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल प्रियदर्शन ने जिससे फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बता दिया है।

कब रिलीज होगी ‘हैवान’

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इस समय 'भूत बंगला' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। जिसमें एक इंटरव्यू को दैरान उनसे पूछा गया कि हैवान कब रिलीज होगी। जिसके बाद प्रियदर्शन ने बताया कि इसी साल अगस्त में पिक्चर को रिलीज किया जाएगा। जबकि, ‘हेरा फेरी 3’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं जानते। क्योंकि फिलहाल कानूनी पचड़े में फंसी हुई है, जो कब काम शुरू होगा और कब नहीं, कोई जानकारी नहीं है।

सैफ अली खान भी निभाएंगे मुख्य भूमिका

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘हैवान’ में अक्षय कुमार निगेटिव रोल में नजर आएंगे। यह एक दमदार एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में अक्षय के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में सयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

मलयालम फिल्म से होगी प्ररित

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘भूत बंगला’

बता दे कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय के बाद साथ आई है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Next Story