
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गुरु जी ने शिक्षा को...
गुरु जी ने शिक्षा को किया शर्मशार! पढ़ाने के बजाय बनाने लगे ड्रग्स, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान...

आगरा। यूपी के आगरा से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल आगरा की थाना खंदौली और तेलंगाना पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने प्रतिबंधित MDMA ड्रग्स बनाने वाले एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार है, जो कि शारीरिक रूप से विकलांग है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से फिरोजाबाद का निवासी है और वह राजस्थान के जोधपुर में एक स्कूल में केमिस्ट्री का टीचर है।
अन्य शिक्षक ने की थी मदद
दरअसल स्कूल के ही एक अन्य शिक्षक ने जो कि इस मामले में मास्टरमाइंड है, उसने मनोज नामक केमिस्ट्री के टीचर को धन लाभ कमाने के लिए MDMA ड्रग्स बनाने का फार्मूला भी बताया था, जिसके बाद यह लोग अलग-अलग जगहों पर बंट गए और MDMA बनाने की तैयारी करने लगे।
तेलंगाना पुलिस और खंदौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की
इस पूरे मामले के तार तेलंगाना से जुड़े हुए हैं, जहां से जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस और थाना खंदौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मनोज, जो केमिस्ट्री का विकलांग टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
किराए के घर में बनाता था ड्रग्स
पुलिस ने बताया मनोज आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मट्टू में किराए पर एक घर लेकर MDMA ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है, जिसे तेलंगाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।




