Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

4 महीने पहले ही किया था प्रेम विवाह, इस वजह से दांपत्य में आई खटास, घातक इंजेक्शन देकर पत्नी को सदा के लिए सुला दिया

Shilpi Narayan
21 March 2026 8:30 PM IST
4 महीने पहले ही किया था प्रेम विवाह, इस वजह से दांपत्य में आई खटास, घातक इंजेक्शन देकर पत्नी को सदा के लिए सुला दिया
x


गुरुग्राम। गुरुग्राम से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पति पत्नी के रिश्तों को सात जन्मों का कहा जाता है तो वहीं यहां एक पति ने पत्नी की हत्या घातक इंजेक्शन देकर कर दी है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आज पुलिस ने हत्यारोपी पति अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी अस्पताल में नर्स थी

आरोपी अरुण शर्मा (26 वर्ष) ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी काजल की हत्या की। पुलिस ने उसे 20 मार्च 2026 को गुरुग्राम के सेक्टर-89 से गिरफ्तार किया। अरुण ने काजल को एनेस्थीसिया की ओवरडोज या एक न्यूरोमस्कुलर ब्लॉकिंग एजेंट का इंजेक्शन लगाया। काजल खुद एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी और अरुण उसी अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन रह चुका था।

इस वजह से किया मर्डर

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अरुण नशे का आदी था और उसकी नौकरी छूट गई थी। हत्या के पीछे का कारण पत्नी द्वारा नशे के लिए पैसे देने से मना करना और उसे नशे से रोकना बताया जा रहा है।

अपराध का खुलासा

बता दें कि काजल के मायके वालों ने आरोप लगाया कि अरुण ने उसे जहरीला इंजेक्शन दिया। पुलिस को घर के नाले की सफाई के दौरान एक टूटी हुई शीशी और सुई बरामद हुई, जो इस अपराध का अहम सबूत बनी। जानकारी के अनुसार, अरुण और काजल ने करीब 4 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। आरोपी मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है।

Next Story