Begin typing your search above and press return to search.
Sports

इस खिलाड़ी ने आईपीएल में रचा है इतिहास! 1 से नंबर 11 तक सभी क्रमों में की बल्लेबाजी, गभीर से जुड़ा है करियर

Anjali Tyagi
25 March 2026 12:00 PM IST
इस खिलाड़ी ने आईपीएल में रचा है इतिहास!  1 से नंबर 11 तक सभी क्रमों में की बल्लेबाजी, गभीर से जुड़ा है करियर
x

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज होने वाला है। ऐसे में इससे पहले के सीजन में कई खिलाड़ियों ने बेहद शानदार रिकॉर्डस अपने नाम किए। आईपीएल इतिहास में एक खिलाड़ी ऐसा रहा जिसने नंबर 1 से लेकर नंबर 11 के बल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी की, वह खिलाड़ी है सुनील नरेन हैं। वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं।

सुनील का आईपीएल करियर

सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 189 मैच खेले हैं जिसमें 1780 रन बनाए हैं, नरेन के नाम आईपीएल करियर में एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। वहीं, गेंदबाजी में नरेन ने अबतक 192 विकेट चटका चुके हैं।

बनाया शानदार रिकॉर्ड

आईपीएल बल्लेबाजी करियर में नरेन ने 66 पारी में ओपनिंग की है और 13 बार नंबर 8 क्रम पर बैटिंग की है। इसके अलावा नरेन ने नंबर 3 पर एक बार आईपीएल में बल्लेबाजी की है। नंबर 4 पर नरेन ने 8 बार तो नंबर 5 पर उन्होंने 7 दफा बल्लेबाजी करने आए हैं। नंबर 7 बल्लेबाजी क्रम पर सुनील नरेन ने 6 बार बल्लेबाजी की है। नंबर 9 पर 9 बार, नंबर 10 पर 8 बार और नंबर 11 बल्लेबाजी क्रम पर सुनील नरेन ने 3 बार बैटिंग की है। सुनील नरेन ने आईपीएल 2012 में केकेआर के लिए डेब्यू किया था। इस आईपीएल में एक बार फिर नरेन से काफी उम्मीदे हैं। आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने से यह खिलाड़ी केवल 8 विकेट दूर है।

सुनील नरेन के करियर में गौतम गंभीर की भूमिका रही अहम

सुनील नरेन के करियर में गौतम गंभीर की भूमिका काफी अहम रही है। गंभीर ने ही पहली बार उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 'पिंच हिटर' के तौर पर ओपनिंग करने का मौका दिया था, जिससे नरेन की किस्मत बदल गई और वह एक गेंदबाज के साथ-साथ एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में भी पहचाने जाने लगे।

Next Story