
- Home
- /
- India News
- /
- Mahindra Thar का नया...
Mahindra Thar का नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में, जानें क्या-क्या है खास

नई दिल्ली। महिंद्रा कंपनी अपनी 3-डोर वाली थार का नया वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी थार के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। यह उन लोगों के लिए अच्छी खबर है, जो इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं। बता दें कि नई एसयूवी में बहुत कुछ खास मिल सकता है।
Mahindra Thar किसी पहचान का मोहताज नहीं
भारत में Mahindra Thar किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) वाली गाड़ियों की बात होती है तो थार का नाम शान से लिया जाता है। ऑफ-रोडिंग के लिए भी यह कार भारत में खूब पसंद की जाती है। कंपनी अपनी इस एसयूवी पर अधिक ध्यान देती है। कंपनी बीच-बीच में नए-नए अपडेट्स लाती रहती है। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने 5-डोर वाली थार रॉक्स को भी लॉन्च किया है। जिसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। अब कंपनी अपनी 3-डोर वाली थार का नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी थार के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। यह उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं।
नई 3डोर में क्या होगा खास
भारत में थार सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है और इसकी डिमांड भी खूब है। नई महिंद्रा थार को टेस्टिंग के दौरान कई बार सड़कों पर देखा गया है। थार का नया अपडेटेड वर्जन ऐसे समय में आ रहा है जब महिंद्रा अपनी भविष्य की योजनाओं को दिखा रही है। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने अपने चार नए कॉन्सेप्ट के साथ एक नया प्लेटफॉर्म भी पेश किया है। इसके अलावा कंपनी अपनी अन्य गाड़ियां का नया मॉडल लाने पर भी काम कर रही है। महिंद्रा अपडेटेड XUV700 की भी टेस्टिंग कर रही है, जो 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
कार के इंटीरियर में बदलाव
कार के इंटीरियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंफोटेनमेंट सिस्टम को लेकर होगा। नए मॉडल में एक 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो डैशबोर्ड के बीचो-बीच लगा रहेगा। गियर लीवर के पास के हिस्से को भी नया रूप दिया गया है। इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिल सकता है।
गौरतलब है कि महिंद्रा ने नई थार के स्टीयरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। पावर विंडो के स्विच अब सेंटर कंसोल से हटाकर दरवाजों पर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा पैसेंजर्स की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े नए फीचर्स भी इसमें जोड़े जाएंगे। इससे नई महिंद्रा थार पुराने मॉडल के मुकाबले आधुनिक हो जाते हैं।